फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   calcutta high court ed action trinamool congress bank accounts 440 crore hearing july 13

ममता की बढ़ी टेंशन: 15 बैंक खातों पर लगा ताला, ₹1000 करोड़ फ्रीज होने के बाद क्या अब हाईकोर्ट से मिलेगी राहत?

Fri, 10 Jul 2026 07:05 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 07:05 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा हैं। इस मामले में अदालत 13 जुलाई को सुनवाई करेगी। इस बीच 12 अन्य खातों पर भी लेन-देन रोक दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये जमा हैं। 
 

विज्ञापन
calcutta high court ed action trinamool congress bank accounts 440 crore hearing july 13
ईडी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं ममता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। ईडी की ओर से फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों के खिलाफ पार्टी के एक गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। इन तीन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। याचिका पर अब 13 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


यह मामला राज्य पुलिस और ईडी की अलग-अलग जांच से जुड़ा है। सबसे पहले राज्य पुलिस के निर्देश पर निजी बैंक में मौजूद इन खातों से पैसे निकालने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत इन खातों को पूरी तरह फ्रीज कर दिया। इसके बाद मामला फिर हाईकोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन


पहले मिली थी सीमित राहत
इससे पहले ममता बनर्जी राज्य पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची थी। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता गुट को इन खातों के इस्तेमाल की सीमित और सशर्त अनुमति दी थी। लेकिन अदालत के इस आदेश के कुछ ही समय बाद ईडी ने तीनों खातों को फ्रीज कर दिया। इससे मामला फिर उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई के बाद संबंधित गुट ने जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ में नई याचिका दायर की। अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। माना जा रहा है कि सुनवाई में यह साफ हो सकता है कि खातों पर लगी रोक जारी रहेगी या कुछ राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: West Bengal: TMC में 440 करोड़ का 'फंड वॉर', तीन बैंक अकाउंट फ्रीज; बागी विधायकों की शिकायत से सियासी भूचाल


मामले से जुड़ी बड़ी बातें
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले ममता गुट को इन तीन खातों के इस्तेमाल की सशर्त और सीमित अनुमति दे दी थी।
  • इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के कोण से समानांतर जांच कर रही ईडी ने इन तीनों खातों को पूरी तरह फ्रीज कर दिया।
  • इन उलझनों से राहत पाने के लिए ममता गुट ने तुरंत हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राव की एकल-पीठ का रुख किया।
  • हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब इस बेहद संवेदनशील और बड़े मामले पर अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।

12 और खातों पर भी लगी रोक
इस बीच तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के निर्देश पर विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों में मौजूद पार्टी के 12 अन्य बैंक खातों से भी पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इन 12 खातों में 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा है। पहले से फ्रीज तीन खातों को जोड़ दें तो अब कुल 15 बैंक खाते जांच के दायरे में आ चुके हैं। इनमें जमा राशि करीब 1,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अब सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर है। अदालत के फैसले से यह तय होगा कि तीन बैंक खातों पर लगी ईडी की रोक बरकरार रहेगी या याचिकाकर्ता गुट को कोई राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed