फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wanted Kidnap and Robbery Accused Arrested After Police Encounter in Mathura

Mathura: अपहरण और लूट का शातिर बदमाश भूरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Sat, 11 Jul 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 10:07 AM IST
सार

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में पुलिस, स्वाट टीम और महावन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण और लूट के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ भूरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Wanted Kidnap and Robbery Accused Arrested After Police Encounter in Mathura
शातिर बदमाश भूरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस, थाना महावन पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण, छेड़छाड़ व लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: स्कूल बस की टक्कर से पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मच गई चीख-पुकार; दो महिलाओं की माैत और 16 लोग घायल
विज्ञापन



 मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के हथौड़ा अंडरपास के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया । पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया,  पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के पास हादसा, बंद मकान के छज्जे का हिस्सा भरभराकर गिरा; दहशत में आए लोग


गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भूरा (35)पुत्र राधारमण, निवासी जुलेंडी, थाना गोवर्धन (हाल निवासी नगला साखी, हरिकृपा धाम कॉलोनी, गोवर्धन) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

ये भी पढ़ें -  सपा कार्यालय में बवाल: सांसद के सामने फूट-फूटकर रोए कार्यकर्ता, बताई पूरी घटना; क्या-क्या हुआ


सीओ संजीव कुमार राय ने बताया आरोपी के खिलाफ बलदेव, महावन, गोवर्धन व कोतवाली थानों में अपहरण, लूट, छेड़छाड़, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आवश्यक सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें -   मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed