{"_id":"6a52681c000c2715510b1f16","slug":"gangster-who-attacked-councilor-arrested-in-encounter-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: चुनावी रंजिश में पार्षद पर बोला कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: चुनावी रंजिश में पार्षद पर बोला कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली
Sat, 11 Jul 2026 09:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:28 PM IST
सार
मथुरा में पार्षद पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दाैरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में पार्षद धनंजय सिंह लोधी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले गैंगस्टर को गोविंदनगर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वार्ड-40 के अर्जुनपुरा, डीगगेट निवासी पार्षद धनंजय सिंह लोधी ने बीती एक मई को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि 30 जून की रात को वह अपने घर के गेट पर खड़े थे। तभी इलाके का रवि और उसका भाई दीपक वहां पहुंचा। आरोप है कि चुनावी रंजिश के कारण दोनों भाई गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पार्षद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों की कुल्हाड़ी छीनकर मामला शांत कराया। पार्षद ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी दीपक को शुक्रवार रात वृंदावन गेट क्षेत्र में गऊघाट व चक्रतीर्थ घाट के निकट से गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक व तमंचे समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई उसकी टांग में गोली लग है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं।