{"_id":"69bfb2d869ecd0635b07d4e7","slug":"video-congresss-show-of-strength-in-loharu-bhiwani-people-join-the-congress-fold-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
लोहारू में विधायक राजवीर फरटिया के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोहारू शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक राजवीर फरटिया के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक द्वारा सभी नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया तथा उन्हें लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान विधायक को 76 किलो केले से तोलकर सम्मानित किया गया।
विधायक ने किसानों के बीमा क्लेम, नहरों की सफाई व जीर्णोद्धार, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, लोहारू अनाज मंडी से जुड़ी कानूनी समस्याओं तथा मंडी रिकॉर्ड को दुरुस्त करवाने जैसे अहम विषयों को जोरदार तरीके से विधानसभा में उठाया है।
विधायक राजवीर फरटिया ने कहा कि लोहारू शहर के लोगों द्वारा कांग्रेस का दामन थामना इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है। मैं क्षेत्र की हर समस्या को विधानसभा में मजबूती से उठाने के लिए संकल्पित हूं। इस मौके पर रामभगत सोलंकी, रूपचंद सैनी, सुभाष सैनी, रामसिंह सैनी, अमित डालमिया, राजेराम, हरपाल, पवन, देवकरण सोलंकी, रोहताश वाल्मीकि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।