{"_id":"69bfb1a4e93e1192ae0930ea","slug":"video-young-woman-from-jalandhar-commits-suicide-in-kharar-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या, युवक पर आरोप, नहीं किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या, युवक पर आरोप, नहीं किया अंतिम संस्कार
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:38 PM IST
जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली एक युवती द्वारा खरड़ में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं परिवार ने युवती का संस्कार करने से इंकार कर दिया।
परिवार के मुताबिक, युवती और युवराज आपसी रिश्ते में थे। 19 मार्च को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने गई थी और रात करीब 11:30 बजे घर लौटी। परिजनों का कहना है कि इसके अगले दिन, 20 मार्च को, युवती ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने युवराज के कारण यह कदम उठाया। उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। हालांकि, परिजनों के अनुसार खरड़ पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच नहीं की और धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए केस को बंद कर दिया।
परिवार ने कहा कि पूरे मामले के दौरान युवराज की बहन भाई का लैपटॉप लेने के लिए घर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। परिवार ने न्याय की करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।