{"_id":"69bfb32dc07265d7440e9047","slug":"video-trials-held-for-under-19-cricket-team-in-shahjahanpur-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:45 PM IST
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 का जिला स्तरीय ट्रॉयल कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर गेंदबाजी व बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए ट्रॉयल में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें टीमें बनाकर मैच कराए गए। पहला मैच ग्रुप ए और डी के मध्य कराय गया। इसमें ए टीम के आकर्षित और आराध्य मौर्या ने अपनी बल्लेबाजी से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतर पारी खेली। डी टीम के माही पटेल ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद डी-टीम के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। इसमें सामित दास और आदर्श कुमार ने बल्लेबाजी से छाप छोड़ी। जबकि ए टीम के मानिकांत और उत्कर्ष ने दो विकेट हासिल किए। इससे पहले ट्रॉयल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि ट्रॉयल में बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सूची उत्तर प्रदेश के जूनियर टीम के चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया को भेजी जाएगी। वह ही प्रदर्शन के आधार पर 17 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम का चयन करेंगे। चयनित टीम को मंडल स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच में मौका दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।