{"_id":"69bfac6010fb19b06c0d86cf","slug":"video-500-people-participated-on-the-first-day-of-the-fit-india-carnival-in-karnal-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में फिट इंडिया कार्निवाल के पहले दिन 500 लोगों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में फिट इंडिया कार्निवाल के पहले दिन 500 लोगों ने किया प्रतिभाग
साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और फिट इंडिया की ओर से 21 से 23 मार्च तक फिट इंडिया कार्निवाल का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया जा रहा है। कार्निवल के पहले दिन लगभग 500 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों ने योग, जुम्बा, रस्साकशी और वेटलिफ्टिंग में भाग लिया। साथ में पारंपरिक खेल मलखम्ब सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा। उज्जैन से आए बच्चों ने काफी अच्छे करतब दिखाए, जिसे देख कर हर कोई दंग रह गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्निवल में लोगों ने रिंग फेंक कर इनाम भी जीते और वेटलिफ्टिंग कर के अपनी ताकत का भी परिचय दिया। साथ में हरियाणवी नृत्य ने सबों माहे लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी गायक रोनी रमन ने अपने गानों पर सबको झुमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बापू शेर तेरा, भारत की भूमि , नाम देख लियों और मेरे राम गाने गए। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें और खेलों के प्रति अपना रूझान बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि पहले दिन विभिन्न फिटनेस एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के प्रातः: कालीन सत्र में करनाल के उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।