फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inspector General of Police inspected narcotics.

Karnal News: पुलिस महानिरीक्षक ने मादक पदार्थों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inspector General of Police inspected narcotics.
करनाल। पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने वीरवार को पुलिस लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया और उपाधीक्षक संदीप कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चूरापोस्त, गांजा, चरस, स्मैक, सुल्फा, सिरप, कैप्सूल, नशीली गोलियां, अफीम मिक्सचर, इनटॉक्सिकेंट पाउडर और हेरोइन को मालखाना रजिस्टर के अनुसार चेक किया गया। जिला पुलिस द्वारा जून 2026 तक न्यायालय से फैसला हो चुके 32 मामलों में 218 किलोग्राम 790 ग्राम 821 मिलीग्राम मादक पदार्थ, 488 कैप्सूल और 560 नशीली गोलियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में तथा ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में इन मादक पदार्थों को जिला पुलिस लाइन में सुरक्षित स्थान पर सील कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए कि कमेटी की निगरानी में शीघ्र ही इन मादक पदार्थों का नियमानुसार निपटान बजीदा स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed