{"_id":"6a4ff12692a5c8b4170f9762","slug":"173-mm-of-rain-recorded-in-18-hours-mercury-drops-by-8-points-karnal-news-c-18-knl1018-945003-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 18 घंटों में 17.3 एमएम बरसे बादल, आठ अंक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 18 घंटों में 17.3 एमएम बरसे बादल, आठ अंक लुढ़का पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। बुधवार रात से वीरवार की शाम तक 18 घंटे रुक-रुककर बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। इससे कुल 17.3 एमएम पानी बरसा। लगातार हुई बारिश से तापमान भी बुधवार के मुकाबले आठ अंक तक गिरा, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरे सप्ताह में ऐसे ही मौसम सुहावना रहने के आसार जताए हैं।
बारिश के कारण गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ रही हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, करनाल में पिछले एक हफ्ते में अच्छी वर्षा (20 प्रतिशत अधिक) दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में भी करनाल में सबसे अधिक 17.3 मिमी पानी बरसा है, जिससे इसकी सीजनल कमी अब सुधरकर 24 प्रतिशत कम ही रह गई है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अंक कम रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय था। इसके चलते राज्य में मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है और 9 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे करनाल जैसे कम बारिश वाले जिलों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बारिश से शहर पर चार पहिया वाहनों का दबाव भी बढ़ गया, इससे दिनभर कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं माल रोड, सेक्टर-12, रामनगर सहित ऐसे कई इलाके हैं, जहां पर नगर निगम की टीम ने पंप से पानी निकाला। वहीं दोबारा बरसात आने पर फिर पानी जमा हुआ। इसके अलावा कई क्षेत्रों में सीवरेज भी चौक हुए, निगम कार्यालय में 100 से ज्यादा शिकायतें पहुंची।