{"_id":"69c016d5489335d4000c0132","slug":"video-crowds-swell-for-deepdan-kushmanda-devi-temple-illuminates-with-twinkling-lamps-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपदान में उमड़ी भीड़, झिलमिलाते दीपों से जगमगाया कूष्मांडा देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपदान में उमड़ी भीड़, झिलमिलाते दीपों से जगमगाया कूष्मांडा देवी मंदिर
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार की शाम कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित दीपदान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पूजा-अर्चना कर महाआरती में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर और सरोवर में दीपदान किया। अनगिनत झिलमिलाते दीपों की अद्भुुत छटा देखते ही बन रही थी। इस दौरान मां कूष्मांडा के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
दीपदान में शामिल होने के लिए दोपहर से दूर-दूर से पुरुष-महिलाएं व बच्चे मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। कूष्मांडा देवी की पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु शाम को महाआरती में शामिल हुए। इसके बाद मुख्य ज्योति जयकारों के बीच मंदिर परिसर में पहुंची। परिक्रमा के बाद पहला दीप प्रज्ज्वलित होते ही मंदिर व परिसर में ही स्थित तालाब में भक्तों ने दीपदान शुरू किया। देखते ही देखते चारों ओर हजारों दीप जगमगाने लगे। तालाब में तैरते झिलमिलाते दीपों की पंक्ति लोगों का मन मोह रही थी। ज्यादा से ज्यादा दीप जलाने की भक्तों के बीच होड़ मची रही। पूरे परिसर में जिसे जहां खाली जगह मिलती, वहीं दीप जलाकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते रहे। पूरा मंदिर परिसर मां कूष्मांडा के जयकारों से गूंजता रहा। विधायक सरोज कुरील व नवमनोनीत भाजपा जिला मंत्री अंजली तिवारी ने भी मंदिर परिसर में पहुंचकर दीपदान किया। इस मौके पर सभासद विवेक शुक्ला, सत्यम चौहान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।