{"_id":"69c005a8dcf926b10f0a0669","slug":"tension-in-the-village-to-prevent-religious-conversion-villagers-boycotted-the-converted-people-bastar-news-c-1-1-noi1494-4079894-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांकेर में धर्मांतरण पर बढ़ा विवाद: 14 परिवारों का बहिष्कार, गांव में लेनदेन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर में धर्मांतरण पर बढ़ा विवाद: 14 परिवारों का बहिष्कार, गांव में लेनदेन पर लगी रोक
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 09:03 PM IST
कांकेर जिले में बीते कुछ दिनों से चल रहे गांव के तनाव को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के लोगों ने फैसला लिया कि जिन लोगों ने अपना मूल धर्म छोड़कर विशेष समुदाय को अपनाया है, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उनके साथ किसी भी प्रकार का व्यापार या लेनदेन नहीं किया जाएगा।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर गांव-गांव में तनाव बना हुआ है। कभी शव दफन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका या प्रार्थना सभा को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। ग्राम बाड़ाटोला में धर्मांतरित 14 परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का ताजा मामला सामने आया है। धर्मांतरित परिवारों ने इस संबंध में चारामा एसडीएम से शिकायत की है।
शिकायत के बाद जांच टीम भी गांव पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक धर्मांतरित लोग अपने मूल धर्म में वापसी नहीं करते, तब तक उन पर लगाए गए प्रतिबंध नहीं हटाए जाएंगे।
ग्रामीणों ने यह भी तय किया है कि जो व्यक्ति धर्मांतरित परिवारों के साथ सहयोग या कोई काम करेगा, उस पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इसके बाद से गांव में धर्मांतरित परिवारों के साथ किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मांतरित लोगों ने खुद को गांव की पारंपरिक रीति-रिवाजों से अलग कर लिया है, जिसके चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।