{"_id":"6a4fd9497ad51703280dc941","slug":"thieves-did-not-spare-even-the-goddesss-temple-a-theft-was-committed-there-bastar-news-c-1-1-noi1494-4485481-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांकेर: शीतला मंदिर में चोरी, एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: शीतला मंदिर में चोरी, एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के मुकुट
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 12:40 AM IST
Link Copied
कांकेर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से करीब 500 मीटर दूर स्थित शीतला मंदिर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि कांकेर नगर के शीतला मंदिर में चोरों ने देवी मंदिर को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने मंदिर में रखी नकदी, सोने-चांदी के मुकुट, छत्र और दानपेटी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने देवी मां को चढ़ाए गए आभूषण और दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि चोरों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला कार्यालय से महज 500 मीटर दूर स्थित मंदिर को निशाना बनाया। चोरी की घटना से शहर में हड़कंप मच गया। सुबह पुजारी द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल कांकेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।