{"_id":"6a4fa3a152719d13c4030cd5","slug":"video-sikri-players-won-silver-medal-in-tug-of-war-championship-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीकरी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, रस्साकसी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीकरी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, रस्साकसी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आयोजित 28वीं सब-जूनियर, 39वीं जूनियर एवं 39वीं सीनियर राष्ट्रीय रस्साकसी चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। लौटने के बाद फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के खिलाड़ी सांसद राजकुमार चाहर के आगरा स्थित आवास पहुंचे। सांसद ने खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का प्रतीक हैं। फतेहपुर सीकरी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान सोवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, देव कुमार, रौनक, मयंक, सचिन ठाकुर, रितेश चाहर, अतुल चाहर, हर्ष नोहवार और कोच जितेंद्र सिंह शामिल रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश रस्साकसी संघ के महासचिव एनके चक्रवर्ती, उत्तर प्रदेश रस्साकसी संघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार, परमवीर चाहर, वीरू फौजदार आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।