{"_id":"6a4f4fad0319146cbc0d52e1","slug":"video-video-nakatha-rapae-thakara-paracata-sa-khata-ma-thhanarasha-lta-tha-caugdhhava-cara-ka-aarapa-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नकद रुपए देकर परिचितों से खाते में धनराशि लेते थे चढ़ावा चोरी के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नकद रुपए देकर परिचितों से खाते में धनराशि लेते थे चढ़ावा चोरी के आरोपी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की रकम को छिपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिससे किसी को आसानी से शक न हो।
पूछताछ में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय ने बताया कि चोरी की रकम पहले अपने करीबियों और रिश्तेदारों के खातों में भेजी जाती थी। इसके बाद वही पैसा अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उनके खातों में वापस मंगाया जाता था ताकि रकम का असली स्रोत छिपा रहे।
पुलिस का कहना है कि बैंक खातों की जांच में इस पैटर्न के संकेत मिले हैं। रिमांड के दौरान पुलिस तीनों आरोपियों को 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित उस बाग में भी लेकर गई, जहां कथित तौर पर चोरी की रकम का बंटवारा किया जाता था। पुलिस ने मौके पर ले जाकर आरोपियों के बयानों का सत्यापन कराया और पहले गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला के बयान से भी मिलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।