{"_id":"6a4f4cb0b1dafbd565093a9c","slug":"video-video-jarajara-maraga-ka-lkara-garamanae-ka-fata-gasasa-paratharashana-kacaugdha-va-jalbharava-sa-parashana-hae-lga-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन, कीचड़ व जलभराव से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन, कीचड़ व जलभराव से परेशान हुए लोग
शिवपुर (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत खैरा कला के भुर्जिनपुरवा गांव में वर्षों से सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को सड़क पर फूट पड़ा। गांव के एकत्रित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गांव की मुख्य सड़क का तत्काल निर्माण कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। सुमती देवी ने कहा कि यदि गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। इससे मरीज की जान पर भी खतरा बना रहता है।
दिलीप कुमार ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।
खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।