{"_id":"6ab0e35e969f5719fa01ceef","slug":"video-bharaica-ma-gava-ma-bkhafa-ghamata-thakha-tathaaa-sasatava-ma-katha-haii-cahalkathama-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में गांव में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में गांव में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी
बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में वन्यजीवों की आमद लगातार बनी हुई है। सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में रविवार रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में चहलकदमी करता दिखाई दिया। तेंदुए की गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
गांव निवासी किसान मलकीत सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में तेंदुआ रात में गांव के खड़ंजे पर आराम से चलता दिखाई दे रहा है। कुछ देर तक वह आबादी के बीच चहलकदमी करता रहा। इसके बाद खड़ंजे से होते हुए जंगल की ओर चला गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आबादी के बीच काफी देर तक घूमता रहा, लेकिन किसी ने उसके करीब जाने का प्रयास नहीं किया। वन क्षेत्र से सटे गांवों में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।