{"_id":"6a4f4e8cd4edb824570e61d4","slug":"video-part-of-jama-masjid-dome-collapses-during-prayers-in-mathura-major-tragedy-averted-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में बड़ा हादसा...जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में बड़ा हादसा...जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे
मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे अचानक गुंबद का एक हिस्सा भरभराकर गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना के समय मस्जिद के अंदर नमाज अदा की जा रही थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शी सचिन अग्रवाल ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि कोई विस्फोट हुआ है, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो मस्जिद के गुंबद का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर चुका था। पास में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। धमाके की आवाज सुनते ही बाहर आए तो देखा कि गुंबद का हिस्सा टूटकर मस्जिद की ऊपरी छत पर गिरा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यदि मलबा सीधे सड़क पर गिरता तो वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के समय बाजार में भी आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन मलबा सड़क तक नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गुंबद का प्लास्टर और बाहरी हिस्सा कमजोर हो गया होगा। हालांकि, गुंबद का हिस्सा किन कारणों से गिरा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सोशल मीडिया पर भी घटना के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो गए। जामा मस्जिद कमेटी से संपर्क किए जाने पर उन्होंने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल गुंबद से प्लास्टर और मलबा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक इमारत की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।