{"_id":"6a4f48cd4f18c800b70888eb","slug":"video-snake-enters-a-shop-at-panjab-university-safely-rescued-and-released-into-the-forest-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी की दुकान में घुसा सांप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी की दुकान में घुसा सांप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर के मंदिर की एक दुकान में बारिश के मौसम के दौरान एक सांप मिलने से कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट फैल गई। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारी जगजीत सिंह और शिक्षा विभाग (सीडीओई) के सहायक प्रोफेसर डॉ. जीसू जसकंवर सिंह मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बताया गया कि यह सांप जहरीला नहीं था। यह रैट स्नेक (चूहा खाने वाला सांप) था, जो आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता। जानकारी के अनुसार सांप 8 जुलाई से ही दुकान के अंदर छिपा हुआ था और वीरवार को दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना दी।
रेस्क्यू के दौरान चंडीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। सांप को बिना किसी नुकसान के पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में दुकानों, गोदामों और घरों के आसपास झाड़ियां, कबाड़ और ऐसे सामान जमा न होने दें, जहां सांप छिप सकें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन्यजीव बचाव दल या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।