{"_id":"6a4fa35c3d367f826f001b8e","slug":"video-fir-registered-against-21-individuals-for-selling-government-land-using-forged-sale-deeds-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फर्जी बैनामों से सरकारी जमीन बेचने पर 21 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फर्जी बैनामों से सरकारी जमीन बेचने पर 21 के खिलाफ प्राथमिकी
आगरा के किरावली तहसील के रायभा गांव में सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में डीएम के निर्देश पर 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस फर्जीवाड़े में शामिल क्रेता, विक्रेता और गवाहों पर के धोखाधड़ी के आरोप हैं। इन जालसाजों ने मिलीभगत कर सरकारी भूमि के छह फर्जी बैनामे कर 0.2540 हेक्टेयर भूमि बेच डाली। जिलाधिकारी मनीष बंसल को शिकायत मिली थी कि किरावली के ग्राम रायभा में गाटा संख्या 1137 की सरकारी जमीन को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बेचा जा रहा है। राजस्व अभिलेखों खतौनी फसली 1425-1430 के खाता संख्या 1344 में 0.2540 हेक्टेयर रकबे की यह जमीन कृषि योग्य नवीन परती/बंजर के रूप में सरकारी संपत्ति दर्ज है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार किरावली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कुल 21 लोगों ने इस सुनियोजित जालसाजी को अंजाम दिया। इन आरोपियों ने आपस में ही क्रेता, विक्रेता और गवाह बनकर सरकारी जमीन के कुल छह बैनामे कराए हैं। जांच आख्या के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल ने किरावली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।