{"_id":"6a4fa347a4ba480a5508bfda","slug":"video-commission-agents-protest-against-basai-mandi-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसई मंडी के विरोध में आढ़तियों का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसई मंडी के विरोध में आढ़तियों का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को साैंपा ज्ञापन
आगरा के बरौली अहीर व सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी के आढ़तियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बसई की सब्जी मंडी को अवैध बताकर बंद कराने और बरौली अहीर मंडी के संचालन को शुरू करने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि बसई में संचालित मंडी कलुआ राम के नाम थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके नाम से जारी अधिसूचना स्वयं समाप्त हो चुकी है, इसलिए बसई मंडी का संचालन अवैध है। जब तक इसे बंद नहीं किया जाएगा, तब तक बरौली अहीर मंडी में व्यापारी और किसान नहीं पहुंचेंगे। व्यापारी बरौली अहीर की दुकान आवंटन में लाखों रुपये दे चुके हैं। इसके बाद भी मंडी संचालन नहीं हुई हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही सरकारी राजस्व का भी अवैध मंडी के कारण नुकसान हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।