{"_id":"6a4fa3634f18c800b708896e","slug":"video-scuffle-between-former-vice-president-and-enforcement-in-charge-over-removal-of-encroachment-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अतिक्रमण हटाने पर पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवर्तन प्रभारी में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अतिक्रमण हटाने पर पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवर्तन प्रभारी में नोकझोंक
आगरा के छावनी क्षेत्र के सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान छावनी के प्रवर्तन दल के प्रभारी विवेक शर्मा और छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्रू ने आरोप लगाया कि विवेक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बावजूद उनसे अतिक्रमण हटाने का कार्य कराया जा रहा है। नियमानुसार वे तहबाज़ारी का कार्य नहीं कर सकते हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर कारोबारियों से दुर्व्यवहार किया गया। वहीं, विवेक शर्मा ने कहा कि मंगलवार को सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर रखा सामान हटाने को कहा जा रहा था। इसी क्रम में जब टीम डॉ. पंकज महेंद्रू की दुकान के सामने पहुंची तो वहां भी कर्मचारियों से सामान हटाने के लिए कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।