{"_id":"6a4fa34003f69935f00e2505","slug":"video-fake-ghee-manufacturing-racket-busted-in-agra-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में मिलावटी घी बनाने का भंडाफोड़, 40 किलो कराया नष्ट; खेतों में छिपाए टिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में मिलावटी घी बनाने का भंडाफोड़, 40 किलो कराया नष्ट; खेतों में छिपाए टिन
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद के बमरौली स्थित घर में मिलावटी घी बनाने का खेल पकड़ा है। यहां 52 किलो मिलावटी घी और रिफाइंड मिला। इसे नष्ट करा दिया है। छापे की सूचना लीक होने पर आरोपी इनकी टिन को खेतों में छिपा आया था। जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बमरौली में दो घरों में रात में नकली व मिलावटी घी बनाया जाता है। इस पर पुलिस के साथ दो घरों में छापा मारा। एक में घर कुछ बरामद नहीं हो पाया। श्रीराम के घर इलेक्ट्रिकल हीटर जलता मिला। वारदाने और रिफाइंड की खाली टिन रखी हुई थीं। अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी घर के पीछे स्थित खेत में लेकर गया। वहां चार-पांच टिन रखी हुई थीं। उससे निर्माण इकाई का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। मिलावटी घी और रिफाइंड बेहद गंदगी स्थिति में मिला। 40 किलो मिलावटी घी और 12 किलो रिफाइंड सोयाबीन को नष्ट करा दिया। जांच के लिए नमूने लेकर लैब भेज दिए । इसके अलावा टीम ने सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमजी इंडस्ट्रीज शिल्पा के यहां से हल्दी पाउडर, गोवर्धन फूड प्रोडक्ट से साबुत जीरा, पाव भाजी मसाला के 10 नमूने लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।