{"_id":"6a4fa3858eea87474a0fc684","slug":"video-waterlogging-on-highway-increases-difficulties-for-motorists-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर जलभराव, टूटी रेलिंग-डिवाइडर से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर जलभराव, टूटी रेलिंग-डिवाइडर से हादसे का खतरा
नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। बारिश में कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसमें जलभराव से खतरा बढ़ गया है। कई जगह रेलिंग और डिवाइडर भी टूटे हुए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। जाम के हालात भी हैं। बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारी बेखबर हैं। रुनकता से एत्मादपुर तक करीब 35 किमी की दूरी है। हाईवे की पड़ताल करने पर रुनकता, सब्जी मंडी सिकंदरा, आईएसबीटी, वाटर वर्क्स, रामबाग, शाहदरा चुंगी, कुबेरपुर, एत्मादपुर में कई गड्ढे हैं। रेलिंग और डिवाइडर भी उखड़े हुए हैं। बारिश से जलभराव भी हो रहा है। नाले भी खुले हुए हैं। इसमें कई बार वाहन भी फंस चुके हैं। तेज बारिश से स्थिति और बदतर हो गई है। इनकी मरम्मत नहीं करने पर हादसों का खतरा बना रहेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आगरा के संदीप यादव ने बताया कि टीम गड्ढे भर रही है। नालों की सफाई करा रहे हैं। टूटी रेलिंग-डिवाइडर को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। एनएचएआई मथुरा के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि बारिश में हुए गड्ढे भरे जा रहे हैं। जलनिकासी के लिए पंप सेट लगा दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।