Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In the village of Rohat, Sonipat, the roof of the doctor's room and the veranda of the Primary Health Centre collapsed following rainfall.
{"_id":"6a4fa1681c3de8a7f703e6f9","slug":"video-in-the-village-of-rohat-sonipat-the-roof-of-the-doctors-room-and-the-veranda-of-the-primary-health-centre-collapsed-following-rainfall-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बारिश के बाद गांव रोहत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे व चिकित्सक कक्ष की छत भरभरा कर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बारिश के बाद गांव रोहत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे व चिकित्सक कक्ष की छत भरभरा कर गिरी
सोनीपत। बारिश के दौरान प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे व चिकित्सक कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में वक्त उस छत के नीचे कोई भी नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।
पीएचसी का यह भवन वर्ष 2013 में बनाया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन सांसद जितेंद्र सिंह मलिक व तत्कालीन विधायक जयवीर सिंह ने किया था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में घटना के वक्त सात-आठ कर्मचारी थे। गनीमत रहीं कि कोई भी चपेट में नहीं आया है।
सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने बताया कि जनवरी में लोक निर्माण विभाग से भवन की मरम्मत कराने के लिए एस्टीमेट बनवाकर मुख्यालय भेजा था। इस पीएचसी मं करीब 70 से 80 मरीज रोजाना उपचार कराने आते हैं। सरपंच से बात करके पीएचसी को गांव की चौपाल में संचालित किया जाएगा। जिससे मरीजों को उपचार मिलता रहे। भवन गिरने के कारण स्वास्थ्य विभाग को नुकसान पहुंचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।