फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An intoxicated youth hurled bricks and stones at a police team and smashed the windshield of an ERV.

Sonipat News: शराब के नशे में युवक ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए, ईआरवी का शीशा तोड़ा

Fri, 10 Jul 2026 06:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 Jul 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
An intoxicated youth hurled bricks and stones at a police team and smashed the windshield of an ERV.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पटेल नगर में पत्नी से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में युवक ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पथराव में एक सिपाही घायल हो गए जबकि आपातकालीन पुलिस वाहन (ईआरवी) का शीशा भी टूट गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ईआरवी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि बुधवार देर रात करीब 10:10 बजे डायल-112 के माध्यम से जानकारी मिली कि पटेल नगर निवासी आशा ने शिकायत दी कि उसका पति मोहित शराब के नशे में उनके साथ मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मोहित नशे की हालत में अपनी पत्नी और आसपास मौजूद लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने उसे शांत कराने का प्रयास किया। दोनों को समझा कर घर के भीतर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और नीचे खड़ी भीड़ तथा पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
एक ईंट ईआरवी चालक सिपाही मोहित के कंधे पर लगी जबकि दूसरी ईंट पुलिस वाहन के दाहिने तरफ के शीशे से टकराई जिससे वह टूट गया। घटना के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ईआरवी प्रभारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के वीडियो भी पुलिस टीम के पास उपलब्ध हैं। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed