{"_id":"6a4faa00211cfd60a301558a","slug":"man-arrested-for-swindling-8-lakh-on-the-pretext-of-a-job-in-the-ministry-of-external-affairs-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156689-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विदेश मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 8 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विदेश मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 8 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 Jul 2026 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पुलिस प्रवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विदेश मंत्रालय में मोटे वेतन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 5 हजार के इनामी आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गांव पाजेंद्रा निवासी जोबन जोशी को क्राइम यूनिट वेस्ट की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी से उससे अन्य साथियों और लोगों से ठगी गई रकम के बारे में पता लगाया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव ककरोई निवासी नवीन ने 28 जनवरी, 2025 को थाना सदर सोनीपत में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में उनका परिचित संतोष अपने साथियों जोबन जोशी, मुकेश और महिला के साथ उनके घर आया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने स्वयं को दिल्ली स्थित एक संस्था से जुड़ा हुआ बताते हुए विदेश मंत्रालय के तहत करीब 20.70 लाख रुपये वार्षिक वेतन वाली नौकरी दिलाने का दावा किया। इसके बदले में उनसे 8 लाख रुपये की मांग की थी।
नवीन ने बताया कि वह आरोपियों के झांसे में आ गया और अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। बाद में उसने बैंक खाते और यूपीआई के माध्यम से आरोपियों को लाखों रुपये का भुगतान किया था। रकम जुटाने के लिए उसे पत्नी के आभूषण तक गिरवी रखने पड़े। परिजनों से उधार भी लेना पड़ा था।
नवीन ने बताया कि विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने विदेश मंत्रालय के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र और नकली दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। जब उसने मंत्रालय से जानकारी ली थी तो पता चला कि ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई थी। सभी दस्तावेज फर्जी थे। आरोपियों ने दो चेक दिए जो बैंक में हस्ताक्षर मेल न खाने के कारण बाउंस हो गए थे।
मामले में सीआईए वेस्ट प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार की टीम ने आरोपी जोबन जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। राजीव कुमार का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों, धोखाधड़ी से ली रकम और इस तरह की अन्य वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।