{"_id":"6a4fa37f7e71805b010e6b97","slug":"video-congress-took-out-march-to-protest-against-theft-of-offerings-at-shri-ram-temple-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस से नोकझोंक
श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र कुमार गौतम के आह्वान पर मंगलवार को छीपीटोला स्थित जैन मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर तक विरोध प्रदर्शन किया गया। जैन मंदिर से जैसे ही कांग्रेसियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता अनुज शिवहरे, आशीष प्रिंस एवं आशीष को हिरासत में ले लिया। अपने साथियों की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने वहीं पर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पीसीसी सदस्य मनोज जैन बोहरा व पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनके गिरफ्तार साथियों को रिहा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा किए जाने के बाद ही धरना समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और दान राशि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान राम टंडन, सत्येंद्र कुमार, सचिन चौधरी, अनिल शर्मा, अरुण शर्मा, चौधरी बच्चू सिंह, लता कुमारी, प्रमोद कुमारी कुशवाह, मधुरिमा शर्मा, अनिल मौर्य, महेंद्र, धर्मेंद्र शर्मा, बसंत लाल, बांकेलाल, पंडित नवीन गर्ग आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।