{"_id":"6a4fa3991c3de8a7f703e700","slug":"video-villagers-gheraoed-dpro-to-demand-construction-of-road-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्रामीणों ने रास्ता निर्माण की मांग को लेकर डीपीआरओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्रामीणों ने रास्ता निर्माण की मांग को लेकर डीपीआरओ का किया घेराव
आगरा के विकास खंड अछनेरा की ग्राम पंचायत रुनकता के मोहल्ला जगरैला से दर्जनों ग्रामीण बुधवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने रास्ता निर्माण की समस्या को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी का घेराव किया। वे कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। रास्ता निर्माण की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से निकलने के लिए रास्ते की समस्या है। जो रास्ता है उसमें गहरे गड्ढे हैं। गांव का पानी उनमें भर जाता है। उसे लगातार पंप सेट से निकालना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे निकल नहीं पाते हैं। पहले तो रास्ते के बगल वाली जगह खाली पड़ी थी, तो बरसात के दिनों में उनसे निकल जाते थे। लेकिन उन प्लॉटों की बाउंड्री व चौहद्दी हो गई है। इस कारण समस्या और गंभीर होने वाली है। बारिश में पानी भरा तो घरों में ही कैद रहना पड़ेगा। क्योंकि निकलने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने मांग की कि इसके गड्ढों को जल्द से भरवाकर सड़क निर्माण किया जाए और ग्रामीणों के पानी की समुचित निकासी व्यवस्था की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।