{"_id":"6aa38054e794bd1026005716","slug":"husband-accused-of-hiding-unemployment-pressuring-wife-into-prostitution-after-marriage-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार पति की गंदी हरकत: पत्नी के सामने रखी ऐसी शर्त, जिसे सुन आ जाए घिन; पीड़िता ने पुलिस से बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार पति की गंदी हरकत: पत्नी के सामने रखी ऐसी शर्त, जिसे सुन आ जाए घिन; पीड़िता ने पुलिस से बयां किया दर्द
Fri, 11 Sep 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:45 AM IST
सार
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पति पर बेरोजगारी छिपाकर शादी करने, शराब का आदी होने और पत्नी पर देह व्यापार का दबाव बनाने के आरोप का मामला पहुंचा है। दूसरे मामले में सास से बदतमीजी और आत्महत्या की धमकी के आरोप सामने आए हैं, दोनों मामलों में काउंसिलिंग से समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति की प्रताड़ना और सास से बदतमीजी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में जोड़ों की काउंसिलिंग कर समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
किरावली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि तीन साल पहले लोहवन (मथुरा) के युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी के समय पति को कमाऊ बताया गया लेकिन वह बेरोजगार निकला। नौकरी न मिलने पर पति शराब का आदी हो गया और देह व्यापार का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वह अपने 15 दिन के मासूम बच्चे के साथ मायके में है। पति ने तीन साल से कोई सुधि नहीं ली।
दूसरे मामले में विद्यानगर निवासी एक युवक की शादी बरौली कटरा की युवती से हुई थी। युवती पर सास से बदतमीजी करने का आरोप है, जिससे विवाद बढ़ गया। युवती की मां ने उसे आत्महत्या करने और ससुराल पक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की जा रही है।