{"_id":"69c016cf722916483a0a8a04","slug":"video-kanpur-procession-held-on-jhulelals-birth-anniversary-chants-of-victory-resound-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: झूलेलाल के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: झूलेलाल के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
श्री प्रेम प्रकाश मंडली के तत्वावधान में रविवार को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड के रूप में मनाया गया। भक्तों ने शोभायात्रा निकाल और जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत 101 बहराणा साहेब की सामूहिक ज्योति प्रज्ज्वलित कर हुई। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान झूलेलाल की अराधना की। बहराणा साहिब में चावल, दूध और शक्कर अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। गोविंद नगर स्थित सिंधी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। संत भोलाराम ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा गोविंद नगर बाजार और बाटा वाली गली से होते हुए धर्मशाला पहुंची। भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते-नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे।
1100 जोड़ों ने भगवान झूलेलाल, सतगुरु स्वामी टेऊंराम और मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती की। वडोदरा के परमानंद सोनी (पिंटू) और बांदा के भगत अमरलाल जी ने भजनों की पप्रस्तुतियां दीं। अंत में कढ़ी-चावल, दाल पकवान, कोकी और छोले-चावल जैसे व्यंजनों का प्रसाद बांटा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।