{"_id":"6a525cb59503e1e4fc0c87e3","slug":"uncle-and-cousin-misdeeds-teenage-girl-case-registered-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनों ने ही लूटी अस्मत: नशीला पदार्थ देकर चाचा और चचेरे भाई ने किशोरी संग की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों ने ही लूटी अस्मत: नशीला पदार्थ देकर चाचा और चचेरे भाई ने किशोरी संग की हैवानियत
Sat, 11 Jul 2026 08:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:42 PM IST
सार
Kanpur News: किशोरी ने चाचा और अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमंत विहार में रहने वाली किशोरी ने चाचा और अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना फरवरी की है। तब वह चाचा के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। किशोरी ने बीते दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में शिकायत की थी जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार किशोरी का परिवार साढ़ थाना क्षेत्र में रहता है जबकि वह हनुमंत विहार में चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि फरवरी में उम्र में छोटे चचेरे भाई ने उसके साथ अश्लीलता की। उसने चाचा से शिकायत की तो उन्होंने बेटे का पक्ष लिया।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार किशोरी का परिवार साढ़ थाना क्षेत्र में रहता है जबकि वह हनुमंत विहार में चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि फरवरी में उम्र में छोटे चचेरे भाई ने उसके साथ अश्लीलता की। उसने चाचा से शिकायत की तो उन्होंने बेटे का पक्ष लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिन बाद उसे नशीला पदार्थ देकर उनके साथ मनमानी की। परिवार से शिकायत की तो उन लोगों ने लोकलाज का डर दिखाकर बात दबा दी। इसके बाद महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसुनवाई में शिकायत की।
हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है। सोेमवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे।