फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman found hanging; family alleges murder and creates a ruckus

Kanpur: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप लगा मायके पक्ष ने किया हंगामा

Sat, 11 Jul 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 11 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman found hanging; family alleges murder and creates a ruckus
आपस में बहस करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिठूर थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी सुलेखा निषाद (28) का शनिवार सुबह फंदे पर शव लटकता मिला। मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया। जूही के गोवर्धनपुरवा निवासी सूरज निषाद के अनुसार उन्होंने वर्ष 2022 में बिठूर के बाकरगंज गांव निवासी टाइल्स कारीगर राकेश निषाद से बेटी सुलेखा की शादी की थी। दोनों से एक 10 माह का बेटा है।

विज्ञापन


परिवार में महिला के दो भाई सुभाष, सुधीर और बहन सुनैना हैं। परिजन का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद सुलेखा को प्रताड़ित करने लगे। इसके चलते उसका शहर के एक डॉक्टर से इलाज शुरू हो गया। शनिवार सुबह फोन पर बहन के खुदकुशी की जानकारी दी गई। परिजन ने ससुरालीजन पर हत्या का शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन

वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला के दिमाग का इलाज चल रहा था। उसने इसी तनाव में खुदकुशी की है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed