{"_id":"6a525292ae069c82250bf998","slug":"kanpur-bodies-of-a-young-man-from-fatehpur-and-a-young-woman-from-unnao-found-in-a-room-at-surya-hotel-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सूर्या होटल के कमरे में मिला फतेहपुर के युवक व उन्नाव की युवती का शव, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सूर्या होटल के कमरे में मिला फतेहपुर के युवक व उन्नाव की युवती का शव, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
Sat, 11 Jul 2026 07:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:57 PM IST
सार
Kanpur News: युवक व युवती के शव मिलने की घटना कलक्टरगंज थानाक्षेत्र की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित होटल सूर्या में शनिवार को एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों होटल के कमरा नंबर 106 में ठहरे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया दोनों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान फतेहपुर के राधानगर निवासी दिग्विजय और उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के भादिन गांव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है। दोनों शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे होटल सूर्या पहुंचे थे और कमरा नंबर 106 लिया था। शाम करीब 4:20 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ने पर होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में उर्सला भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान फतेहपुर के राधानगर निवासी दिग्विजय और उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के भादिन गांव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है। दोनों शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे होटल सूर्या पहुंचे थे और कमरा नंबर 106 लिया था। शाम करीब 4:20 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ने पर होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में उर्सला भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कलक्टरगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे से मिले साक्ष्य कब्जे में ले लिए। पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों होटल में किन परिस्थितियों में पहुंचे और घटना तक क्या-क्या हुआ।
एसीपी आनंद कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।