{"_id":"6a526b999c6340f9790fef04","slug":"dispute-between-couple-wife-hangs-herself-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी, भाई बोला- नशे में जीजा ने बेरहमी से मारा फिर फंदे से लटका दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी, भाई बोला- नशे में जीजा ने बेरहमी से मारा फिर फंदे से लटका दिया
Sat, 11 Jul 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:44 PM IST
सार
पति से विवाद के बाद महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव की है।
विज्ञापन
सुमन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजदूरी करके घर वापस आए व्यक्ति की जेब से पत्नी ने रुपये निकाल लिए। इस पर दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव निवासी श्यामबाबू कोरी ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन (20) ने शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे घर के अंदर दरवाजा बंद कर बांस में साड़ी से फंदा लगा लिया।
जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो भाभी अंजलि ने श्यामबाबू को जानकारी दी। इसके बाद पीछे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। पति ने बताया कि वह दोपहर में खाना खाने आया तो पत्नी सुमन ने उसकी जेब से 200 रुपये निकाल लिए। उसने 20 रुपये गुटखा खाने के लिए मांगे तो पत्नी ने कहा कि जिनके यहां मजदूरी कर रहे हो, उन्हीं से लेकर खाना। इस पर दोनों के बीच आपसी कहासुनी हो गई।

वह अपने भाई के यहां चला गया। उधर, जरोहरा गांव निवासी मृतका के भाई मनोज ने बताया कि पति शराब का लती है। शराब पीने के लिए 200 रुपये मांग रहा था। न देने पर बहन की पीटकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया।
उन्होंने अपनी बहन की शादी नवंबर 2025 में की थी। कोई संतान नहीं है। कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद के चलते प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।