{"_id":"6a513a7d1be27f2340045828","slug":"58-cattle-being-transported-in-a-truck-seized-six-accused-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1007-149508-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक में ले जाते 58 मवेशी पकड़े, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक में ले जाते 58 मवेशी पकड़े, छह आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। थाना कालिंजर पुलिस ने शुक्रवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक में क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 14 भैंस और 44 पड़वा समेत कुल 58 मवेशी बरामद किए। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान सूचना पर गिरधरपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।
ट्रक में 14 भैंस और 44 पड़वे ठूंसकर लादे गए थे। मवेशियों को मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र से लाया जा रहा था। मौके से समीर खान, कबीर, फिरोज खान, शकील, जाकिर और रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मध्य प्रदेश के जबलपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना कालिंजर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।