फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager dies after suffering electric shock while sitting in an e-rickshaw that was charging.

Banda News: चार्ज हो रहे ई रिक्शे में बैठे किशोर के लगा करंट, मौत

Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after suffering electric shock while sitting in an e-rickshaw that was charging.
बांदा। चार्ज हो रहे ई-रिक्शे में पड़ोसी किशोर जाकर बैठ गया, रिक्शे में उतरे करंट से वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी रामकेश ने बताया कि उसका पुत्र सूरज (16) शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी मुन्ना अपना ई-रिक्शा की बैटरी को चार्ज कर रहा था। सूरज उसके रिक्शे पर जाकर बैठ गया। तभी रिक्शे में उतरे करंट से वह अचेत हो गया।
विज्ञापन




परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आए, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह खेती-किसानी करते हैं। यह उनका इकलौता पुत्र था। सूरत से बृहस्पतिवार को गांव आया था। घर में मां मीरा हैं। चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि ई-रिक्शे के करंट से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed