फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Car carrying wedding guests plunges into Shyama Nala; all safe

Mahoba: बरातियों से भरी कार श्यामा नाले में डूबी, सभी सुरक्षित; मौके पर कई थानों की पुलिस

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
सार

बरातियों से भरी कार नाले में डूब गई। बरात महोबा के चिचारा गांव से बांदा जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Mahoba: Car carrying wedding guests plunges into Shyama Nala; all safe
महोबा में नाले में डूबी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के थाना खन्ना के सिरसी कला गांव के समीप से निकले श्यामा नाला में बारातियों से भारी कर पलट गई। हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस कार सवारों का पता लगा रही है। थाना खन्ना के चिचारा गांव निवासी रामऔतार के बेटे रोहित की बरात बांदा जिले के मसूरी गांव जा रही थी। गाजे बाजे के साथ निकासी हुई।

विज्ञापन


दूल्हा अपनी गाड़ी से व अन्य बाराती पहले निकल गए जबकि एक कार में चालक समेत छह लोग बरात में जा रहे थे। तभी सिरसी कला गांव के समीप से निकला श्यामा नाला में कार डूब गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से श्यामा नाला उफना गया था। ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए अस्थाई निकास बनाया था।
विज्ञापन


कार सवार पांच लोग नाले से पहले उतर गए थे जबकि चालक कार को नाले से निकल रहा था,  तभी कार  डूब गई चालक भी बाहर निकल आया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का कहना हैं कि मौके पर जांच की जा रही है। कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कार में कितने लोग सवार थे और कहां के निवासी थे इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि शनिवार की रात थाना खन्ना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिचारा निवासी रामौतार अहिरवार के पुत्र की बारात जनपद बांदा जा रही थी। रास्ते में ग्राम सिरसी कला के पास पानी से भरे नाले को पार करते समय बारातियों से भरी एक चार पहिया गाड़ी नाले में बह गई। उक्त वाहन में परमात्मादीन पुत्र टहलु उम्र 67 वर्ष, मुल्लू पुत्र सिपहिया उम्र लगभग 40 वर्ष, चुन्नू पुत्र श्यामलाल श्रीवास, दुर्गा पुत्र बुद्धा अहिरवार निवासीगण ग्राम चिचारा थाना खन्ना जनपद महोबा, दातादीन पुत्र गौरीशंकर निवासी सुमेरपुर थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर तथा उमेश पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम करोजी थाना जरिया जनपद हमीरपुर सवार थे। घटना में वाहन में सवार सभी व्यक्ति सकुशल बाहर निकल आए। साथ में मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन चालक चुन्नू पुत्र श्यामलाल श्रीवास वाहन से निकलने के बाद वापस गांव चले गये हैं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा धनहानि नहीं हुई है और किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन को बाहर निकालकर नाले के किनारे सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed