फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Obscenity Scandal Videos recorded through hole in bathroom door accused may suffering from pedophilia

कानपुर ‘अश्लीलता कांड’: बाथरूम के दरवाजे में छेद से बनाता था वीडियो-फोटो, पीडोफीलिया का शिकार हो सकता है आरोपी

Sun, 12 Jul 2026 05:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Jul 2026 05:09 AM IST
सार

Kanpur Obscene Content Case News: चमनगंज में एक युवक द्वारा बाथरूम के दरवाजे में छेद करके परिवार की युवतियों और बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो गूगल पर सेव कर रखे थे। पुलिस की जल्दबाजी के कारण आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है।हालांकि, पुलिस अब साक्ष्य जुटाकर धाराओं में बढ़ोतरी की बात कह रही है।

विज्ञापन
Kanpur Obscenity Scandal Videos recorded through hole in bathroom door accused may suffering from pedophilia
Kanpur Obscene Content Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में परिवार की बच्चियों और युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें गूगल में सेव करने के आरोपी चमनगंज निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने बाथरूम के दरवाजे में छेद कर रखा था। जब भी कोई बच्ची या युवती भीतर जाती, तो उसी छेद पर मोबाइल लगाकर वह उनके अश्लील वीडियो बना लेता।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घर आने वाली महिला रिश्तेदारों के भी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर चुका है। पुलिस को आरोपी का एक और मोबाइल मिला है। फिलहाल, दोनों मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को सेंट्रल जोन की पुलिस ने चमनगंज निवासी युवक को पकड़ा था।

विज्ञापन

गूगल पर सेव किए थे अश्लील वीडियो
उसने 15 से 20 अश्लील वीडियो गूगल पर सेव किए थे। कुछ दिन पहले ही घरवालों की नजर बाथरूम के दरवाजे पर बने छेद पर पड़ी तो उन्होंने दरवाजा ही बदलवा दिया था। इसके बाद भी अक्सर आरोपी रात में अपना मोबाइल बाथरूम में छिपाकर वीडियो बना रहा था। चमनगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई और शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस की किरकिरी, आरोपी को जमानत
पुलिस की जल्दबाजी एक बार फिर उसके लिए ही किरकिरी का सबब बन गई। चमनगंज निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 75 और 77 के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 7-8 में मामला दर्ज किया था। शनिवार को जब आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया तो सभी धाराएं जमानती पाई गईं।

विज्ञापन

साक्ष्य जुटाकर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी
इस पर कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के परिजन भी उसके खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं। थाना प्रभारी रिकेश सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाकर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

पीडोफीलिया का शिकार हो सकता आरोपी
हैलट अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि युवक पीडोफीलिया (मानसिक और यौन विकृति) बीमारी का शिकार लग रहा है। इसमें अक्सर व्यक्ति का असमान्य रुझान सामान्य रूप से सामने नहीं आता है।

अलग-अलग तरह की विकृतियां देखने को मिली
अधिकतर मामलों में किसी अपराध या घटना के बाद ही ऐसे रोगियों का पता चलता है। इसमें अलग-अलग लोगों में अलग-अलग तरह की विकृतियां देखने को मिली हैं। किसी को लड़कियों के कपड़े पहनने का तो किसी को उनके साथ मारपीट करने अथवा अश्लील वीडियो बनाने का जुनून सा होता है। मुख्य रूप से इनका आकषर्ण बच्चों के प्रति अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed