Mahoba: 53 लाख के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, आरोपियोंं के तीन बैंक खाते फ्रीज
साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियोंं के तीन बैंक खाते फ्रीज किए गए जबकि छह अन्य खातों की जांच कराई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 53 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहाने से दूसरे लोगों के कागजात लेकर खाते खुलवाते थे और उन्हीं में साइबर ठगी की रकम मंगाते थे। पुलिस आरोपियों के तीन बैंक खाते फ्रीज कर छह अन्य खातों की जांच करा रही है।
थाना खरेला के मोहल्ला रायसिंह निवासी शिवम सिंह ने साइबर थाना पुलिस को तहरीर दी थी। रायसिंह के अनुसार गांव के सोनू सिंह ने अपनी मां के इलाज के नाम पर उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड व नई सिम लेकर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया था। खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम, हस्ताक्षर युक्त चेक और सिम अपने पास रखकर खाते का दुरुपयोग किया। खाते में साइबर फ्रॉड से करीब 22 लाख रुपये का लेनदेन किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। साइबर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि यह एक संगठित गिराेह है जो अब तक करीब 53 लाख से अधिक की ठगी कर चुका है।
धनराशि और अधिक होने की संभावना हैं। जांच के दौरान तीन बैंक खातों को फ्रीज कराया जा रहा है जबकि छह अन्य खातों की जांच की जा रही है। रविवार को साइबर थाना प्रभारी, स्वाट टीम के एसआई शिवप्रताप सिंह व सर्विलांस प्रभारी विवेक कुमार की संयुक्त टीम ने दो आरोपी सोनू सिंह निवासी खरेला और महेंद्र उर्फ बाबू निवासी बंगरा जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।