फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress workers, who were going to burn the effigy of the Excise Minister, clashed with the police

पार्टी काे अस्तित्व विहीन बताने पर भड़के:आबकारी मंत्री का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक

Sun, 12 Jul 2026 05:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

Hardoi News: पार्टी काे अस्तित्व विहीन बताने पर कांग्रेसी भड़क गए। पुलिस की ओर से रोके जाने पर कांग्रेसी आबकारी मंत्री का पुतला नहीं फूंक पाए।

विज्ञापन
Congress workers, who were going to burn the effigy of the Excise Minister, clashed with the police
कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्टी को अस्तित्व विहीन कहे जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात आबकारी मंत्री का पुतला उनके आवास के बाहर ही फूंकने का एलान कर दिया। रविवार को कलेक्ट्रेट से आबकारी मंत्री का पुतला लेकर निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने शहर के महात्मा बुद्ध चौक पर रोक लिया। यहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को डेढ़ घंटे तक कोतवाली में रोकने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात की थी। इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में नितिन अग्रवाल ने कांग्रेस को जिले और प्रदेश में अस्तित्व विहीन बताया था। इस बयान पर कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में रविवार दोपहर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां से आबकारी मंत्री के आवास जाने का निकले, लेकिन पुलिस ने महात्मा बुद्ध चौक के पास इन्हें रेाक लिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ने की गुंजाइश न देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहीं आबकारी मंत्री का पुतला फूंकने के लिए निकाल लिया, लेकिन पुलिस ने इसे छीन लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय को कोतवाल संजय त्यागी अपने साथ शहर काेतवाली ले गए। तकरीबन ढाई बजे उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, युवा इकाई के अध्यक्ष मोहन सिंह, छात्र इकाई के हसन अहमद, दीप सिंह, उमा राजवंशी, मंजू मित्रा, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

कांग्रेसियों से निपटने के लिए आबकारी मंत्री के आवास पर मुस्तैद रहे कार्यकर्ता
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के एलान के बाद आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के समर्थक भी मुस्तैद हो गए। रविवार सुबह से ही नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर के नेतृत्व मं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सभासद आबकारी मंत्री के आवास के बाहर डट गए। यह लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों काे आबकारी मंत्री के आवास पर आने की चुनौती भी देते रहे। इस दौरान प्रियम मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू, अंकित अवस्थी, सुधीर गुप्ता, मोनू गुप्ता, कल्लू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed