फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies by suicide days after man's death in Goa

Hardoi: गोवा में युवक की मौत के बाद महिला ने गांव में लगाई फांसी; दोहरी मौत से मचा हड़कंप

Sun, 12 Jul 2026 05:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 12 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र के चंदसौरा गांव में शनिवार रात एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के पति का आरोप है कि गोवा में युवक की खुदकुशी के बाद उसके परिजन उनकी पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन
Woman dies by suicide days after man's death in Goa
महिला ने गांव में लगाई फांसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंदसौरा गांव में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, क्योंकि उस पर गांव के ही एक युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लग रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस युवक की मौत के सदमे और लोकलाज में महिला ने आत्मघाती कदम उठाया, उसने महज चार दिन पहले गोवा में फांसी लगाई थी। इस दोहरी मौत के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

गोवा में साथ रहने के दौरान बढ़ी थीं नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, चंदसौरा गांव निवासी राजीव कुमार गोवा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह वहां अपनी 35 वर्षीय पत्नी सुशीला और बेटी के साथ रहता था। राजीव के साथ गोवा में ही उसके गांव का रहने वाला बादाम सिंह भी काम करता था और उसी के घर पर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में साथ रहने के दौरान बादाम सिंह और सुशीला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब इस बात की भनक पति राजीव को लगी, तो उसने विवाद और बदनामी से बचने के लिए अपनी पत्नी सुशीला को वापस गांव भेज दिया।

विज्ञापन

युवक की खुदकुशी के बाद महिला पर मढ़ा गया दोष

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, बीती 8 जुलाई 2026 को बादाम सिंह ने गोवा में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 जुलाई को उसका शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। बादाम सिंह की मौत के बाद उसके परिजनों ने सुशीला को इसका जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि सुशीला के कारण ही बादाम ने यह आत्मघाती कदम उठाया है और वे उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

लोकलाज और बदनामी के डर से दूसरी मंजिल पर लगाया फंदा

जब पति राजीव को पता चला कि गांव में उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो वह भी शनिवार सुबह गोवा से गांव पहुंच गया। शनिवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। इसी दौरान, चारों तरफ से लग रहे आरोपों और बदनामी से आहत होकर सुशीला मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई और फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पति राजीव का साफ कहना है कि बादाम की मौत का दोषी ठहराए जाने और प्रताड़ना से परेशान होकर ही सुशीला ने सुसाइड किया है।

घटना की सूचना मिलते ही सांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। बादाम सिंह ने गोवा में खुदकुशी की थी और दोनों के बीच नजदीकियों की बात शुरुआती जांच में सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक न तो मृतक बादाम सिंह के परिवार की तरफ से और न ही मृतका सुशीला के मायके या ससुराल पक्ष से कोई लिखित शिकायत मिली है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed