फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur OEF develops indigenous boots Soldiers feet to stay warm even in the freezing cold of Leh and Siachen

UP: लेह-सियाचिन की ठंड में भी गर्म रहेंगे जवानों के पैर, कानपुर OEF ने तैयार किए स्वदेशी बूट्स, ये है खासियत

Sun, 12 Jul 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

Kanpur OEF Multipurpose Boots: कानपुर स्थित आयुध उपष्कर निर्माणी (ओईएफ) ने भारतीय सेना के लिए माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में सुरक्षा देने वाले स्वदेशी मल्टीपर्पज बूट विकसित किए हैं, जिन्हें पहले इटली से आयात किया जाता था। इसके अलावा, सेना के लिए ग्रीन लेदर और उन्नत हाई एंकल बूट भी तैयार किए गए हैं, जो दुर्गम इलाकों में सैनिकों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur OEF develops indigenous boots Soldiers feet to stay warm even in the freezing cold of Leh and Siachen
75 - फोटो : amar ujala

विस्तार

ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल) की इकाई आयुध उपष्कर निर्माणी कानपुर (ओईएफ) ने भारतीय सेना के लिए माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक सुरक्षा देने वाले बूट मल्टीपर्पज स्वदेशी जूता विकसित किया है। इससे लेह, लद्दाख और सियाचिन जैसे अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के पैर गर्म रहेंगे। अभी तक इन जूतों को इटली से आयात किया जाता था। निर्माणी को 14,500 जूतों का आर्डर भी सेना से मिला है।

विज्ञापन

बहुउद्देशीय जूता को भारतीय सेना की कठिन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये जूता अत्यधिक ठंडे और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगे। इनका बाहरी आवरण पेबेक्स पॉलीमर से बना है। जो इन्हें मजबूत और टिकाऊ बनाता है। ये 100 फीसदी जलरोधक हैं, जिससे सैनिकों के पैर सूखे और गर्म रहेंगे हैं।

विज्ञापन

पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं जूता
इनमें बेहतर थर्मल इन्सुलेशन की सुविधा है। जो शरीर की गर्मी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त ये जूता पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं। जो बर्फीले और फिसलन भरे इलाकों में महत्वपूर्ण है। पेबेक्स पॉलीमर से बना बाहरी खोल कठोर परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम है। यह जूतों को हल्का और लचीला बनाती है। जिससे सैनिकों को चलने-फिरने में आसानी होगी।

नई ग्रीन लेदर हाई एंकल बूट भी सेना के लिए बनाया
ओईएफ ने सेना के लिए पहली बार ग्रीन लेदर हाई एंकल जूता तैयार किया है। जो सेना की वर्दी के रंग से मिलता है। यह जूता मौजूदा हाई एंकल रबर पीयू सोल बूट में सुधार के तौर पर डिजाइन किया गया है। इस जूता में प्रीमियम फुल ग्रेन लेदर का उपयोग किया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा जल प्रतिरोधी है। जो इसे विभिन्न मौसमों के लिए उपयुक्त बनाता है। सोल तेल प्रतिरोधी है। और इसमें उच्च पकड़ पैटर्न है। जिससे फिसलन का खतरा कम होता है। बूट में एंटी-स्लिप और शॉक एब्जॉर्प्शन की सुविधा भी है। यह घर्षण प्रतिरोधी है। जिससे इसकी टिकाऊपन बढ़ती है। इसमें सांस लेने योग्य भीतरी लाइनिंग है। जो लंबे समय तक पहनने पर भी आराम महसूस कराती है।

विज्ञापन

उच्च टखने वाले काले चमड़े के जूते का नया संस्करण
सेना के लिए उच्च टखने वाले काले चमड़े के जूते का एक नया और उन्नत संस्करण तैयार किया गया है। यह नया जूता मौजूदा रबर पीयू सोल वाले उच्च टखने के जूते में सुधार के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा जल प्रतिरोधी है, जिससे यह विभिन्न मौसमों में प्रभावी रहता है। सोल तेल प्रतिरोधी और एंटी-स्लिप है, जो फिसलन वाली सतहों पर बेहतर पकड़ सुनिश्चित करता है। यह जूता झटके को अवशोषित करने की क्षमता रखता है और घर्षण प्रतिरोधी भी है। टखने तक की चोटों से बचाव में मदद करता है।

पथरीले, कीचड़ भरे और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में आसानी से चल सकेंगे सैनिक
सेना की कठिन परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनी ने उच्च टखने वाले स्यूड लेदर बूट विकसित किए हैं। ये जूता पथरीले, कीचड़ भरे और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में भी प्रभावी ढंग से काम करते हैं। इनका विकास सेना के जवानों को अत्यधिक चुनौतीपूर्ण वातावरण में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। यह पहल सैनिकों के लिए बेहतर उपकरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन बूटों में प्रीमियम 1.8-2.0 मिमी असली स्यूड लेदर का ऊपरी हिस्सा है। यह सामग्री बूट को अतिरिक्त मजबूती और लचीलापन प्रदान करती है। बूट बेहतर टखने की सुरक्षा भी देते हैं। जिससे चोटों का जोखिम कम होता है। इनमें त्वरित और सुरक्षित फिटिंग की सुविधा है। जो जवानों को आसानी से बूट पहनने और उतारने में मदद करती है।

आयुध उपष्कर निर्माणी कानपुर ने स्वदेशी बूट मल्टीपर्पज जूता विकसित किया है। पहले इसे इटली से आयात किया जाता था। सेना को 14,500 जूता दिए जाने हैं। जो सितंबर से भेजे जाएंगे। इसके अलावा सेना की जरूरतों को देखते हुए स्यूड लेदर बूट, ग्रीन लेदर हाई एंकल जूता और उन्नत हाई एंकल जूता भी सेना को यूजर ट्रायल के लिए दिया गया है। पहली बार ग्रीन लेदर हाई एंकल जूता तैयार किया गया है। निर्माणी को अब सेल्फ प्रमाणीकरण का भी प्रमाण पत्र मिल गया है। इसके मायने यह है कि अब यहां बने जूतों का अलग से प्रमाणन नहीं कराना पड़ेगा। ये निर्माणी के लिए बड़ी उपलब्धि है।  -डाॅ. अनिल रंगा, मुख्य महाप्रबंधक, आयुध उपष्कर निर्माणी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed