सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Case of pelting stones at elephants FIR registered against two minors in GPM

GPM: हाथियों को पत्थर मारने का मामला, दो नाबालिगों पर एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही वनमंडल के मरवाही परिक्षेत्र में हाथियों के साथ छेड़छाड़ करने और उन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।

Case of pelting stones at elephants FIR registered against two minors in  GPM
हाथियो को पत्थर मारने वाले नाबालिगों पर FIR।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही वनमंडल के मरवाही परिक्षेत्र में हाथियों के साथ छेड़छाड़ करने और उन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। विभाग का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो क्षेत्र में हाथी-मानव संघर्ष की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।



मामला मरवाही परिक्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पिछले लगभग एक माह से चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सोशल मीडिया और समाचार के माध्यमों में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ ग्रामीण हाथियों के करीब पहुंचकर उन पर पत्थर फेंकते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की।।। अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्तियों ने यह कृत्य किया था। इस तरह की हरकत से हाथियों के आक्रोशित होने और किसी भी समय हाथी-मानव संघर्ष की स्थिति बनने की आशंका थी, जिससे जनहानि भी हो सकती थी।
विज्ञापन


वन विभाग की जांच में वायरल वीडियो मरवाही परिक्षेत्र के सचराटोला क्षेत्र का पाया गया। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और दो नाबालिग ग्रामीणों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16) एवं धारा 9 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वनमंडलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि हाथियों अथवा अन्य वन्यजीवों के निकट जाने, उन्हें उकसाने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा के लिए आम जनता का सहयोग बेहद आवश्यक है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा हाथियों की सूचना मिलने पर तत्काल वन अमले को जानकारी देने की भी अपील की है।

हाथियो को पत्थर मारने वाले नाबालिगों पर FIR।

हाथियो को पत्थर मारने वाले नाबालिगों पर FIR।

 

हाथियो को पत्थर मारने वाले नाबालिगों पर FIR।

हाथियो को पत्थर मारने वाले नाबालिगों पर FIR।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed