{"_id":"6a30c9c46f5b154a2b002830","slug":"school-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4399994-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षा सत्र का शुभारंभ, शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षा सत्र का शुभारंभ, शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों में उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 10:06 AM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलेभर के स्कूलों में मंगलवार को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। पहले ही दिन सुबह से छात्र-छात्राओं के स्कूल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबे अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों में नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शासन के निर्देशानुसार, आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। तो कई विद्यालयों में बच्चों का तिलक लगाकर, तो कुछ स्कूओ में पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा।
नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों, विद्यालय की गतिविधियों एवं शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालयों में बच्चों की चहल-पहल से रौनक लौट आई। कक्षाओं में नए मित्रों से मुलाकात और शिक्षकों से परिचय को लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। कई अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे और नए सत्र की शुरुआत के साक्षी बने।
शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों में उत्साह और उमंग के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।