{"_id":"6a2f5976435ff69ee2053c7b","slug":"hathi-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4396119-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथियों को छेड़ने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने पत्थर मारकर किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों को छेड़ने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने पत्थर मारकर किया परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 11:02 AM IST
Link Copied
मरवाही वन मंडल क्षेत्र में लगभग 22 दिनों से विचरण कर रहे 4 हाथियों के समूह को लेकर एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण हाथियों के बेहद करीब पहुंचकर हाथियो को पत्थर मारते और परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तो जंगल के अंदर मौजूद हाथियों के झुंड के पास पेड़ों पर चढ़े हुए भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मरवाही वन मंडल के मड़वाही क्षेत्र का बताया जा रहा है।
दरअसल, पिछले कई दिनों से 4 हाथियों का दल मरवाही वनमंडल क्षेत्र के जंगलों और आसपास के इलाकों में लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती रही है। इसके बावजूद वीडियो में कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों के काफी करीब पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
वन्यजीव जानकारों के मुताबिक, जंगली हाथियों को किसी भी प्रकार से उकसाना या परेशान करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हाथी खतरा महसूस होने पर अचानक आक्रामक हो सकते हैं, जिससे जनहानि की संभावना बढ़ जाती है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां न केवल लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के नियमों का भी उल्लंघन मानी जा सकती हैं।
घटना के सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही थी तो ग्रामीणों को झुंड के इतना करीब पहुंचने से रोका जाना चाहिए था। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल वन विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।