{"_id":"6a2ed2401d7252855c0cc7a6","slug":"video-amatha-ma-shatadauna-ka-tharana-lina-cal-hana-sa-savathakarama-ka-mata-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में शटडाउन के दौरान लाइन चालू होने से संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में शटडाउन के दौरान लाइन चालू होने से संविदाकर्मी की मौत
अमेठी में मुंशीगंज रोड स्थित महमूदपुर गांव में बिजली लाइन की खराबी दूर करने पहुंचे जंगल टिकरी निवासी संविदाकर्मी शिव कुमार गुप्ता (45) की रविवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।
महमूदपुर निवासी अनीश अहमद ने घर के सामने टीनशेड से छू रहे बिजली तार की शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण के लिए शिव कुमार अपने साथी अनूप के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि शटडाउन लेने के बाद दोनों कर्मचारी लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और शिव कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है अभी कोई तैयारी नहीं मिली है तेरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
हादसे की सूचना मिलते ही शिव कुमार के घर में कोहराम मच गया। पत्नी संजू, पुत्र गंगा सागर और बेटियां भूमि व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शिव कुमार ही परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।
मृतक के भाई सुग्रीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाइन चालू करने वाला कर्मचारी शिव कुमार से व्यक्तिगत रंजिश रखता था। सुग्रीव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिव कुमार के साथ मौजूद अनूप को छोड़कर अन्य कर्मचारी वहां से चले गए। वहीं घटना के बाद एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देर रात तक शटडाउन जारी रहने से महमूदपुर और आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।