{"_id":"6a2e75bea7a7337d2d02af3e","slug":"video-union-minister-sp-singh-baghel-highlighted-central-government-achievements-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्र सरकार की बताईं उपलिब्धयां, केंद्रीय मंत्री बोले- आयुष्मान भारत देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्र सरकार की बताईं उपलिब्धयां, केंद्रीय मंत्री बोले- आयुष्मान भारत देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर लेक्चर थिएटर-4 में संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इसमें आयुष्मान कार्ड योजना, एसएन इंटीग्रेटेड प्लान समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इससे पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क हो रहा है। यह जरूरतमंद मरीजों के लिए सबसे बड़ी सौगात है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनाया है। यहां हृदय रोग, किडनी रोग समेत अतिगंभीर रोगों का इलाज और ऑपरेशन हो रहा है। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि एसएन में एमबीबीएस और पीजी की सीटें 200-200 से अधिक हो गई हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का अध्यक्ष पूरन डावर, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, आगरा सर्जंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, सुनील विकल, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।