{"_id":"6a2dac40caa953ca9600d041","slug":"video-two-more-accused-nabbed-for-purchasing-weapons-on-fake-licenses-in-rudrapur-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने के दो और आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने के दो और आरोपी दबोचे
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर एसटीएफ ने रेस्टोरेंट संचालक समेत दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में दो पिस्टल और 31 कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बाहरी राज्यों से आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता की जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि चार जून को काशीपुर कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी विवेचना के क्रम में शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में सितारगंज-रुद्रपुर में दबिश दी गई। टीम ने ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, बरेली (यूपी) व हाल में सितारगंज निवासी तथा सरदार रेस्टोरेंट के संचालक करनजीत सिंह और नियर मंडी, सितारगंज निवासी विक्रमजीत सिंह तूर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जों से .30 बोर और .32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टलें बरामद हुई हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।