{"_id":"6a2d5b6a1b35716baa0fd7d9","slug":"video-farmers-up-in-arms-against-the-new-fertilizer-distribution-system-raise-slogans-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"खाद वितरण की नई व्यवस्था के विरोध में भड़के किसान, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद वितरण की नई व्यवस्था के विरोध में भड़के किसान, नारेबाजी
Vimal Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:00 PM IST
Link Copied
उर्वरक वितरण में लागू की गई नई ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों ने नई व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट में बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। भाकियू के प्रदेश कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। जहां पर किसानों ने खाद और बिजली संकट समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। किसानों का कहना था कि सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि खरीफ फसलों के लिए इस समय खाद की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में ऑनलाइन वितरण व्यवस्था किसानों की परेशानी और बढ़ा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।