Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Rajya Sabha member Barala planted saplings in Damkaura, Tohana (Fatehabad), and conveyed a message of environmental conservation.
{"_id":"6a2d0b4a8a297d09f70781fa","slug":"video-rajya-sabha-member-barala-planted-saplings-in-damkaura-tohana-fatehabad-and-conveyed-a-message-of-environmental-conservation-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सदस्य बराला ने दमकौरा में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सदस्य बराला ने दमकौरा में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
केंद्र सरकार के सफल और विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गांव दमकौरा के खेल मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
बराला ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति की धरोहर हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित व समृद्ध भविष्य की आधारशिला भी।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प चल रहा है। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें।
कार्यक्रम में बराला ने हरित भारत-समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने भी पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के अंत में बराला ने सभी सहभागियों का आभार जताया। गांव के खेल मैदान में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।